{"_id":"5940fb7f8664196e4b8b461d","slug":"young-boy-murdered-in-etah-and-body-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः किशोर की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटाः किशोर की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
एटा में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में मारहरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर के सिर में गोली मारी गई है। लोग प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे हैं।
बुधवार को जीआरपी को सूचना मिली कि एक शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। जीआरपी कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो यह शव 16 वर्षीय किशोर का था। शव पर सिर के पास गोली मारने का निशान मिला। शिनाख्स कराने पर पता चला कि यह शव भोला पुत्र देवराम निवासी कासिमपुर का है।
किशोर की हत्या की खबर पर आसपास गांवों के लोग जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि छात्र भोला की प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर छात्र के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि भोला किसी काम से घर से गया था। उसके बाद लौटा नहीं। आज उसका शव मिलने की सूचना मिली है।