फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young boy murdered in etah and body found on railway track

एटाः किशोर की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 14 Jun 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Wed, 14 Jun 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
young boy murdered in etah and body found on railway track
एटा में हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा में मारहरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर के सिर में गोली मारी गई है। लोग प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को जीआरपी को सूचना मिली कि एक शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। जीआरपी कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो यह शव 16 वर्षीय किशोर का था। शव पर सिर के पास गोली मारने का निशान मिला। शिनाख्स कराने पर पता चला कि यह शव भोला पुत्र देवराम निवासी कासिमपुर का है। 
विज्ञापन


किशोर की हत्या की खबर पर आसपास गांवों के लोग जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि छात्र भोला की प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर छात्र के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि भोला किसी काम से घर से गया था। उसके बाद लौटा नहीं। आज उसका शव मिलने की सूचना मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed