{"_id":"596394014f1c1bc9228b498c","slug":"workshop-owner-blackmail-his-woman-employee-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन से दुष्कर्म कर बोला छोटी का नहाते हुए वीडियो बनाकर लाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी बहन से दुष्कर्म कर बोला छोटी का नहाते हुए वीडियो बनाकर लाओ
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदी पायल कारखाना संचालक ने अपनी ही कर्मचारी युवती को हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दी। पीड़ित युवती के पिता ने कारोबारी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती तीन साल पहले घर के पास ही एक चांदी पायल कारखाना में काम करती थी।
आरोप है कि कारखाना संचालक मनोज ने एक दिन युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर कारोबारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर छोटी बहन की नहाते समय की वीडियो बनाकर लाने का दबाव बनाने लगा।
दो साल पहले युवती की शादी हो गई। बावजूद उसने हरकत बंद नहीं की। युवती को काम पर आने का दबाव बना रहा है। युवती ने मना किया तो बहन को काम पर भेजने की कहने लगा। युवती ने बहन को काम पर नहीं भेजा। तब कारोबारी ने क्लीपिंग सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पिछले दिनों मोहल्ले के कुछ युवकों ने वीडियो देखी। उन्होंने युवती के पिता को बताया।
विज्ञापन
पिता ने कारोबारी के घर पर शिकायत की। मगर, कारोबारी के बेटे ने धमकी दी। घर पर पत्थर भी फेंके। पीड़ित ने दो दिन पहले थाना जगदीशपुरा में कारोबारी मनोज और उसके बेटे सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।