फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women raped by tantrik in firozabad

तांत्रिक ने दिया संतान का लालच, होश में आने पर महिलाओं को पता चला ये

Tue, 03 Oct 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला/नगला बीच (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला/नगला बीच (फिरोजाबाद) Updated Tue, 03 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
women raped by tantrik in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
संतान की चाह में दो महिलाएं एक तांत्रिक के चंगुल में फंस गईं। तांत्रिक ने महिलाओं से रात में तंत्र क्रिया कराई। उन्हें बेहोश कर दिया। दोनों के साथ दुष्कर्म किया। महिलाएं कुछ होश में आईं तो उन्होंने रिजावली पुलिस चौकी पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश की, लेकिन उसके घर पर ताला लगा हुआ मिला।  
विज्ञापन


घटना सोमवार रात की है। शादी के पांच वर्ष बीतने के बाद भी संतान न होने पर बरेली की दो महिलाएं थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी उत्तम निवासी एक तांत्रिक के संपर्क में आईं। तांत्रिक के बताए सामान के साथ दोनों सोमवार शाम को उसके गांव पहुंच गईं। 
विज्ञापन


रात में तांत्रिक ने दोनों को बेहोश कर दिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। सुबह महिलाओं को होश आया तो उन्होंने शोरगुल कर दिया। इस पर तांत्रिक ने उन्हें धमकाया। इसके बाद महिलाएं पुलिस चौकी रिजावली पहुंची और घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तांत्रिक के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। महिलाएं बगैर तहरीर दिए ही लौट गईं। चौकी प्रभारी रमेशचंद्र यादव का कहना है कि महिलाओं की शिकायत पर तांत्रिक की तलाश की गई थी, लेकिन वह भाग गया। 

छह माह पहले तांत्रिक गया था जेल

ग्रामीणों की मानें तो तांत्रिक ने छह माह पहले गांव की एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश की थी। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने उसे जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed