फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women protest in collectrate

कलक्ट्रेट में महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Sat, 25 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
women protest in collectrate
समाजवादी पेंशन योजना के फार्म जमा करने कलक्ट्रेट आईं महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। फार्म जमा नहीं होने और सही जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद एमजी रोड पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कई दिनों से समाजवादी पेंशन योजना के फार्म कलक्ट्रेट में जमा कराए जा रहे थे। मंगलवार को फार्म जमा नहीं होने पर महिलाओं ने हंगामा किया था। तब से महिलाएं कलक्ट्रेट में चक्कर लगा रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि कई दिन से भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं दी जा रही है। कर्मचारी सुनवाई नहीं करते हैं। विभाग के कार्यालय पर ताला लगा मिलता है। शुक्रवार को महिलाओं ने डीएम आफिस के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद एमजी रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना था कि सरकारी योजना के फार्म जमा करने में भी लापरवाही की जा रही है। इसके बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed