फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women protest collectrate

महिलाओं ने घेरी कलक्ट्रेट, नारेबाजी

Tue, 09 Feb 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 09 Feb 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Women protest collectrate
सदर के बागराजपुर में कंचे खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े में 14 वर्षीय मोनू की मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे परिवारीजनों में आक्रोश है। सोमवार को कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश की महिला सभा ने कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बता दें, घटना 21 जनवरी की है। बागराजपुर के ज्योति नगर निवासी मुकेश कुशवाहा के 14 वर्षीय बेटे मोनू कुशवाहा को एक बालक ने ईंट मार दी थी। उसकी मौत हो गई थी। मामले में बालक सहित तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। सोमवार सुबह तकरीबन 12:30 बजे महिला सभा ने परिवार की महिलाओं के साथ एमजी रोड पर जुलूस निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष मोहिनी कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा का कहना है कि अगर, आरोपियों की गिरफ्तारी पांच दिन में नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, सदर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। इस पर बिसरा प्रिजर्व किया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed