फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman on the road to honor

नारी सम्मान के लिए सड़क पर महिला सेना

Tue, 09 Feb 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 09 Feb 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Woman on the road to honor
 महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए सशक्त महिला सेना की सदस्यों ने सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। वहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सशक्त महिला सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल और संरक्षक पार्षद शिरोमणि सिंह के नेतृत्व में महिलाएं सुभाष पार्क पर एकत्र हुईं। वहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचीं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए शबाना खंडेलवाल ने कहा कि इस संगठन का मकसद महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता उठाना और उसका निस्तारण कराना है। विशेष रूप विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए संगठन लड़ाई लडे़गा। उन्होंने बताया कि महिलाओं का उत्पीड़न होना और उनके लिए रोजगार के अवसर न होना बड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस ओर ध्यान देना होगा। शिरोमणि सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन हर वक्त तत्पर रहेगा। महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। प्रदर्शन में रामबेटी, बबली, शालिनी, सोेन देवी, गुड्डी, शकीला, शबाना, नवीला, प्रेमवती, सुमन, प्रियंका, मीरा कटारा, मधु, सना खान, मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed