{"_id":"5c764823bdec224e1b7f77f9","slug":"woman-murder-after-rape-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: गांव के बाहर खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा: गांव के बाहर खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Wed, 27 Feb 2019 01:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
एटा जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गए तो महिला का शव देखकर होश उड़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना थाना मिरहची के एक गांव की है। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर खेत में एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी पहुंचे। मृतक महिला थाना क्षेत्र के एक गांव की ही रहने वाली थी।
प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। एसएसपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला विवाहित थी। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। पिछले एक साल से एटा जनपद स्थित मायके में रह रही थी। महिला की हत्या को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं परिजन अभी कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है।