फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman molested by tantric in agra

पति को वश में करने के लिए तांत्रिक के पास आई महिला, खुद ही फंस गई 'मुसीबत' में

Sun, 28 Apr 2019 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
woman molested by tantric in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा के बरहन क्षेत्र में एक तांत्रिक ने कमरे में बंदकर महिला से छेड़छाड़ की। महिला अपने पति को वश में करने के लिए तांत्रिक के पास आई थी, लेकिन खुद ही मुसीबत में फंस गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला को बचाया और तांत्रिक को पुलिस के हवाले किया। 

विज्ञापन


महिला एटा के एक गांव की रहने वाली है। वो पति को वश में करना चाहती है। उसे किसी ने बताया कि बरहन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला बाबा के तांत्रिक क्रिया से वशीकरण करता है। शनिवार को उक्त महिला अपने भाई के साथ तांत्रिक के पास आई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को तंत्र-मंत्र करने के बहाने कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला तांत्रिक की नीयत समझ गई और शोर मचा दिया। इस पर बाहर मौजूद भाई ने अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दरवाजा खोलकर तांत्रिक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तांत्रिक को पकड़ कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष बरहन विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों पक्ष को थाने लेकर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed