{"_id":"5953c26c4f1c1bce7f8b46c8","slug":"woman-make-video-of-brother-of-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदी बात कर रहा था देवर, हाईटेक भाभी ने यूं सिखाया सबक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदी बात कर रहा था देवर, हाईटेक भाभी ने यूं सिखाया सबक
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने तकनीकी के इस्तेमाल से अपने देवर को उसकी हरकतों का मजा चखा दिया है। अब तक बात-बात पर भाभी से अश्लील हरकतें करने वाला पुलिस के डर से मारा मारा घूम रहा है। भाभी ने अपने देवर की हरकतों का वीडियो पुलिस को सौंप दिया है। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
बताया गया है कि मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का देवर आवारा किस्म का है। वह आए दिन घर में उत्पात करता रहता है। शराब के नशे में अश्लील हरकतें भी किया करता है। महिला के मुताबिक 20 जून को जब वह घर में अकेली थी, तभी उसके देवर ने आकर गाली गलौज की।
विरोध करने पर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने उसकी इन हरकतों का वीडियो बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। पर, उसे जमानत मिल गई। जिसके बाद घर पहुंचकर उसने घर की बिजली और पानी की सप्लाई काट दी। महिला के पति को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता ने एसपी राजेश एस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इससे पुलिस दोबारा उसकी तलाश में जुट गई है।