फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman looted four people within three month in agra

फेसबुक पर दोस्ती, रोमांटिक बातें और फिर यह वारदात, तीन महीने में चार लोगों को बनाया शिकार

Thu, 04 Jul 2019 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
woman looted four people within three month in agra
सदर पुलिस की गिरफ्त में शातिर महिला अपराधी अपने सहयोगी भाई के साथ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस की पकड़ में आई शालिनी सोलोमन ने अपने गिरोह के साथ तीन महीने में चार लोगों को शिकार बनाया। उनसे लाखों की रकम लूट ली। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई। जिस किसी को शिकार बना लिया जाता था, उसे बाद में फेसबुक की फ्रेंड लिस्ट से भी हटा दिया जाता था। 
विज्ञापन


मंगलवार को थाना सदर पुलिस ने मारुति स्टेट रोड पर ऑल सेंट स्कूल के पास रहने वाली शालिनी सोलोमन (33) पुत्री अनिल सोलोमन, इंद्रापुरम निवासी आशीष शर्मा और सेवला जाट निवासी आशू को गिरफ्तार किया था। शालिनी ने अलवर, राजस्थान निवासी सुधीर कुमार पड़ारकर से 23 जून को 17000 रुपये, एटीएम कार्ड पर्स लूट लिए थे। उनकी कार से ही उन्हें मथुरा ले जाकर छोड़ा था, कार लूट ली थी। 
विज्ञापन


सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि आशू बाद में पकड़ा गया। उसने बताया कि दो महीने में चार लोगों को शिकार बना चुके हैं। इनमें राजस्थान के दो, एक हरियाणा और एक व्यक्ति आगरा था। आगरा के व्यक्ति से 60 हजार रुपये लूट लिए थे। मगर, वो पुलिस से शिकायत करने वाला था। हालांकि इसकी जानकारी पर शालिनी ने उसे 40 हजार रुपये वापस कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के एक युवक से 35 हजार रुपये और हरियाणा के युवक से दो लाख रुपये लूट चुकी थी। जिस किसी को शिकार बनाया जाता था, उसे बाद में फेसबुक फ्रेंड लिस्ट से हटा दिया जाता था। शालिनी ने मोबाइल से वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं। इसलिए मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। 

शालिनी पिछले साल पकड़ी गई थी। उसके साथ दो सिपाही भी शामिल थे। कोर्ट में पुलिस साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। इस पर कोर्ट ने बरी कर दिया था। शालिनी ने बाहर आते ही गैंग बना लिया। उन्होंने वारदात शुरू कर दी थीं और दोबारा फिर पकड़़ी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed