{"_id":"596e11834f1c1bf8468b4706","slug":"woman-in-etah-raped-by-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के बाद भी कर रहा दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के बाद भी कर रहा दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
rape demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम संबंधों में अश्लील क्लीपिंग बनाकर प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी के बाद ब्लैकमेल कर रहा है। शादी होने के बाद से प्रेमी जेवरात और रुपये लेने के बावजूद लगातार रुपयों की मांग करता है। इससे परेशान प्रेमिका ने मंगलवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसका गांव के ही युवक के साथ शादी से पहले प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान शादी से पहले युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार किया और मोबाइल पर अश्लील क्लीपिंग बना ली, जिसके बारे में उसे जानकारी नहीं थी।
परिवारीजनों की मर्जी से उसकी शादी बुलंदशहर जनपद निवासी युवक के साथ विगत जून माह में हो गई। आरोप है कि अब शादी के बाद प्रेमी उसे क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। युवक पचास हजार रुपये देने पर ही अश्लील क्लीपिंग मोबाइल से मिटाने और रुपये नहीं देने पर अश्लील क्लीपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
पीड़िता की मानें तो वह विगत चार जुलाई को युवक के पास भी गई लेकिन युवक ने पीपल अड्डा निवासी अपने रिश्तेदार के घर में रोककर रात भर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि उसने सोने की जंजीर, अंगूठी और दस हजार रुपये भी ले लिए। इसके बावजदू वह ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि वह शिकायत करने पर थाना देहात कोतवाली भी गई लेकिन पुलिस ने नहीं सुनवाई की। महिला ने एसएसपी से न्याय की मांग की है।