फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman in agra became wife of her brother for property

प्रोपर्टी हड़पने के लिए अपने भाई की पत्नी बन गई बहन, यूं किया फर्जीवाड़ा

Tue, 10 Oct 2017 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 Oct 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
woman in agra became wife of her brother for property
Fraud
आगरा में भाई की पत्नी बनकर बहन ने संपत्ति हड़प ली। लखनऊ की रहने वाली उसकी भाभी ने इस संबंध में थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाभी का कहना है कि ससुराल वालों, नगर निगम के कर्मचारी और निजी बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से उनके पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र आगरा से बनवाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पति की जायदाद हड़प ली है। 
विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ निवासी नीलम सचदेवा सोमवार को आगरा नगर निगम में आई थीं। उनका कहना था कि उनके पति डा. अनिल कुमार सचदेवा की मौत किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान दिल्ली के अस्पताल में हुई थी। एमसीडी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया था। 
विज्ञापन


आगरा में उनकी ननद नीलम सचदेवा (दोनों का नाम समान है) ने निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से डा. अनिल की मौत आगरा के घर में दर्शाते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। स्वयं को पत्नी दर्शाकर बैंकों के दस्तावेज और जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक अपलोड है डेथ सर्टिफिकेट

उन्होंने नगर निगम आगरा में जब इस फर्जीवाड़े के सबूत दिए तो निबंधक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आगरा नगर निगम ने 21 अगस्त, 2017 को मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए थे लेकिन निगम की वेबसाइट पर अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड है। 

उन्होंने एक और समस्या बताई कि केदार नगर स्थित मकान के बिजली कनेक्शन विच्छेदन के संबंध में भी उन्होंने टोरंट पावर को लिखित जानकारी देकर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed