{"_id":"59d39cd84f1c1bb8538b5941","slug":"woman-found-her-husband-with-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पति को प्रेमिका की बाहों में देख आपा खो बैठी पत्नी, फिर 'पढ़ाया' ये पाठ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक पति को प्रेमिका की बाहों में देख आपा खो बैठी पत्नी, फिर 'पढ़ाया' ये पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 04 Oct 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे शिक्षक को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने पति की धुनाई कर दी। पति ने भी महिला हो पीटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस शिक्षक और उसकी प्रेमिका युवती को पकड़ कर थाने ले गई।
बताया गया है कि कन्नौज के छिबरामऊ का रहने वाला शिक्षक लखीमपुर खीरी में तैनात है। उसकी शादी थाना भोगांव क्षेत्र की एक युवती से हुई है। शिक्षक का मैनपुरी की रहने वाली एक युवती से भी संबंध हैं। शिक्षक ने पंजाबी कालोनी में एक मकान किराए पर ले रखा है।
इसके बारे में पत्नी को कोई जानकारी नहीं थी। शिक्षक अक्सर यहां प्रेमिका के साथ आता था। कई दिन से पत्नी मायके में थी। मंगलवार को उसे कहीं से जानकारी हुई कि पति प्रेमिका के साथ घर में मौजूद है। जिसके बाद वह पंजाबी कालोनी पहुंच गई।

पति और प्रेमिका थे इस हाल में
वहां पति व उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला ने आपा खो दिया। उसने पति की धुनाई शुरू कर दी। पति भी पत्नी को पीटने लगा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक और प्रेमिका को थाने ले गई।
थाने में पहुंची पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे धोखा देकर काफी समय से इस महिला के साथ रह रहा है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी शिक्षक और प्रेमिका थाने में ही बैठे थे।
थाने में पहुंची पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे धोखा देकर काफी समय से इस महिला के साथ रह रहा है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी शिक्षक और प्रेमिका थाने में ही बैठे थे।