फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman filed FIR against agriculture department officer for sexual harassment

कृषि विभाग के अफसर ने किया महिला से दुष्कर्म, नाबालिग बेटी को भी शिकार बनाने की कोशिश

Sat, 20 Jul 2019 07:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
woman filed FIR against agriculture department officer for sexual harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना फरह में कृषि विभाग के फार्म अधीक्षक के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई थी, जिसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना से आहत पीड़िता के पति ने आत्महतया कर ली थी। फार्म अधीक्षक ने पीड़िता की बेटी से भी दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित महिला की तहरीर पर फरह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना फरह क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला के मकान में कृषि विभाग का फार्म अधीक्षक किराये पर रहता था। आरोप है कि एक दिन उसने मकान मालकिन को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार किया दुष्कर्म

वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फार्म अधीक्षक बार-बार दुष्कर्म करने लगा। बाद में वीडियो वायरल कर दिया। जब यह वीडियो महिला के पति के पास पहुंचा तो उसने आत्मग्लानि के चलते अप्रैल में आत्महत्या कर ली थी। 

एक जुलाई को फार्म अधीक्षक ने हदें पार कर दीं। उसने महिला की 13 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। शनिवार को थाने पहुंची महिला ने फार्म अधीक्षक डॉ. गोपाल निवासी भूड़ा नगला संजय (थाना बलदेव) के खिलाफ तहरीर दी। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित मां-बेटी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed