फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman fight with robbers in Lucknow Intercity

लखनऊ इंटरसिटी में लुटेरे से भिड़ी महिला

Fri, 12 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
woman fight with robbers in Lucknow Intercity
टे्रन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
ट्रेनों में सफर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस में पर्स छीनकर भाग रहे लुटेरे से महिला भिड़ गई। खींचतान में महिला और उसका पति ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। लुटेरा पर्स लेकर फरार हो गया। घायल महिला का जीआरपी कैंट ने इलाज कराया। दूसरी ओर, उज्जैनी एक्सप्रेस में शातिर महिला का पर्स ले उड़े।
विज्ञापन

लखनऊ के रहने वाले रिटायर्ड फौजी सूर्यप्रताप सिंह अपनी पत्नी दया सिंह के साथ लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से आगरा में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। सेकेंड क्लास में दंपति सफर कर रहे थे। एत्मादपुर के पास बोगी में खड़े एक युवक ने दया सिंह का पर्स छीनने की कोशिश की तो वह उससे भिड़ गईं। सूर्यप्रताप ने भी बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। तीनों बोगी के गेट पर पहुंच गए। खींचतान के दौरान दंपति ट्रेन से नीचे गिर गए। लुटेरा पर्स लेकर भाग निकला। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। इसकी वजह से दंपति की जान बच गई। दया सिंह को ज्यादा चोटें आईं। बाद में यात्रियों ने चेन पुलिंग करके घटना की जानकारी जीआरपी को दी। आगरा कैंट से जीआरपी ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भिजवाया। लूटे गए पर्स में सोने की चेन, कुछ नगदी और जरूरी कागजात थे। दंपति ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। उधर, आरपीएफ का कहना है कि घटना टूंडला क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, उज्जैनी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 में सफर कर रहीं गुना निवासी शकुंतला देवी का पर्स बदमाशों ने पार कर दिया। पर्स में छह हजार रुपये, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात थे। शकुंतला देवी परिवार के साथ आगरा आ रही थीं। कैंट स्टेशन पर पहुंचकर उन्हें पर्स गायब होने की जानकारी हो सकी। उन्होंने जीआरपी आगरा कैंट में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी कैंट का कहना है कि घटना ग्वालियर में हुई थी। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों की धरपकड़ को गठित होगा स्क्वाड
इसी सप्ताह ऊंचाहार एक्सप्रेस में टूंडला के पास यात्रियों में चाकूबाजी और ट्रेन से फेंके जाने की घटना हुई थी। अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने ट्रेनों में बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए आरपीएफ के कमांडेंट को लुटेरों की धरपकड़ के लिए स्पेशल चेकिंग और अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए अलग से स्क्वाड गठित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed