{"_id":"594d16244f1c1b9b5b8b4707","slug":"woman-complained-about-her-husband-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को नहीं दिया तलाक और नाबालिग से भी रचा ली शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को नहीं दिया तलाक और नाबालिग से भी रचा ली शादी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए एक नाबालिग से शादी कर ली है। आरोप लगाया है कि न्यायालय में वाद चलने के बाद बावजूद पति ने धोखाधड़ी की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व लड़की पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।
गांव खुड़ियापुर निवासी बेबी की शादी 31 मई 2010 को गांव नगला वदा निवासी नीरज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे। कुछ समय पूर्व उसे घर से भी निकाल दिया। पति पत्नी के विवाद को लेकर न्यायालय में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भरण पोषण और दूसरी शादी पर प्रतिबंध के मुकदमे चल रहे हैं।
पांच जून 2017 को नीरज ने थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से शादी कर ली। बेबी ने आरोप लगाया कि इस साजिश में लड़की के परिवारीजन और मेरे ससुरालीजन शामिल हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसकी मां कुसमा देवी, ताऊ शिवमंगल, भाई आशू, चचेरा भाई आलोक और बीटू पति नीरज कुमार, सास पुष्पा देवी और ससुर रामलखन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।