फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman commits suicide with three years old daughter in firozabad

मासूम बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत, सामने आई यह वजह

Wed, 17 Apr 2019 08:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
woman commits suicide with three years old daughter in firozabad
dead body
थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत बुधवार तड़के एक महिला ने मासूम बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 
सुनीता (28) निवासी मक्खनपुर का किसी बात को लेकर मंगलवार रात पति से विवाद हो गया था। सुनीता का पति किसी कारखाने में मजदूरी करता है। बताया जाता है कि सुनीता के मायके करहल में किसी की शादी थी। 
विज्ञापन


सुनीता शादी-समारोह में जाना चाहती थी लेकिन, पति ने भेजने से इंकार कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध सुनीता अपनी तीन वर्षीय पुत्री कोमल को लेकर बुधवार तड़के घर से निकल गई। घर के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर उसने अपनी तीन साल की बेटी को लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन






देशभर में बारिश, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से जानमाल का भारी नुकसान, देखें वीडियो

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे दोनों पक्षों को समझाया। बाद में मृतका के ससुराल और मायका पक्ष में सुलह समझौता हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

एसओ मक्खनपुर सलीम खां का कहना है कि मां-बेटी की ट्रेन से कटकर मौत की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। इंचार्ज जीआरपी प्रमोद कुमार का कहना है कि मक्खनपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर खेत की ओर जाते समय एक महिला और बच्ची किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed