{"_id":"59db41444f1c1b76678b4d05","slug":"woman-caught-eve-teaser-with-the-help-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में कस रहे थे फब्तियां, महिला ने पुलिस की मदद से ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में कस रहे थे फब्तियां, महिला ने पुलिस की मदद से ऐसे सिखाया सबक
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 09 Oct 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली से आगरा आ रही महिला से दो यात्रियों ने छेड़खानी कर दी। जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना देने पर जीआरपी के स्क्वॉड ने दोनों शोहदों को दबोच लिया। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।
आगरा की महिला दिल्ली में नौकरी करती है। शनिवार की रात को जीटी एक्सप्रेस से आगरा आ रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि दिल्ली छूटते ही कोच में सवार दो यात्रियों ने अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दी।
उन्होंने सीट बदल ली मगर दोनों ने इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। जब काफी देर हो गई तो महिला ने जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे स्क्वॉड जवानों ने कोच में पहुंचकर दोनों शोहदों को पकड़ लिया।

पुलिस की मौजूदगी में धुनाई
गाड़ी आगरा कैंट स्टेशन पहुंची तो महिला ने दोनों शोहदों की जमकर खबर ली। पुलिस की मौजूदगी में पिटाई कर दी। इसके बाद जीआरपी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी कैंट थाना प्रभारी मणिकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी नैनागिरी, भोपाल निवासी सुधीर और सिहोर, मध्य प्रदेश निवासी विनय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने ट्रेन में सफर के दौरान त्वरित कार्रवाई करने वाले स्क्वॉड के दोनों सिपाहियों को दो-दो हजार रुपये का इनाम और कंट्रोल रूम कर्मी को भी पुरस्कृत किया है।
एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने ट्रेन में सफर के दौरान त्वरित कार्रवाई करने वाले स्क्वॉड के दोनों सिपाहियों को दो-दो हजार रुपये का इनाम और कंट्रोल रूम कर्मी को भी पुरस्कृत किया है।