फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman arrested with boyfriend for husband murder in mainpuri

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, ऐसे हुआ घटना का खुलासा

Sat, 04 May 2019 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
woman arrested with boyfriend for husband murder in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने चार दिन बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

   
थाना एलाऊ क्षेत्र के सुगांव के पास नहर में 29 अप्रैल को रतनपुर बरा निवासी 38 वर्षीय हरिश्चंद्र कोरी का शव मिला था। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार को पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


मामले में मृतक के पुत्र रामलखन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। चार दिन बाद पुलिस ने घटना का चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक हरिश्चंद्र कोरी की पत्नी पुष्पा देवी और गांव के ही राजू उर्फ राजकुमार के बीच संबंध थे। इसकी जानकारी हरिश्चंद्र हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पत्नी पुष्पा देवी और उसके प्रेमी राजू ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंदकर नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed