फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman and man commits suicide due to love affair in mathura

प्रेम प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने ट्रेन से कटकर दी जान, शवों का हाल देख सहम गए लोग

Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
सार

  • युवक और महिला रिश्ते के देवर-भाभी है। दोनों शादीशुदा है। उन पर बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
woman and man commits suicide due to love affair in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पर महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे गांव हताना निवासी महिला और युवक लापता हो गए। दोनों के लापता होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गांव में दोनों के घर बराबर में थे। 
विज्ञापन



शनिवार की तड़के पेट्रोलिंग मेन ने आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर महिला और युवक के शव मिले। दोनों के सिर धड़ से अलग थे। उनके मोबाइल लाइन के सहारे सिग्नल बॉक्स पर रखे थे। युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों के देखकर सहम गए ग्रामीण 

शवों का हाल देख ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने मृतकों की शिनाख्त पीतातम्बर पुत्र सामालिया निवासी गांव हताना के रूप में हुई। मृतक महिला की शिनाख्त पीताम्बर के चचेरे भाई कन्हैया की पत्नी कुंती के रूप में हुई। दोनों की मौत के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

ग्रामीणों के अनुसार पीतातम्बर और कुंती के प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर दी। उधर, पुलिस ने परिजन से बातचीत करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। 

कोटवन चौकी प्रभारी राजकुमार पंवार ने बताया कि महिला और युवक दोनों शादीशुदा थे। दोनों पर दो-दो बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन ग्रामीणों से इस तरह की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed