फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wanted criminal arrested in police encounter in mathura

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Fri, 21 Jun 2019 07:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
wanted criminal arrested in police encounter in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की थाना गोविंदनगर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को पकड़ा है। बायीं टांग में गोली लगने से इनामी घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस पर आगरा के थाना मल्लपुरा और मथुरा के थाना गोविंदनगर में 18 मुकदमे लूट के दर्ज हैं। दो साल से वो फरार चल रहा था।
विज्ञापन


गोविंदनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह महाविद्या रामलीला मैदान की तरफ जा रहे दो बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, पर बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए गोली चलाई तो बदमाश की बायीं टांग में लगी। बाइक चला रहा बदमाश इस बीच भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन


सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश नरेंद्र लोधी पुत्र निर्मल लोधी निवासी सत्यम विहार कालोनी, जगदीशपुरा (आगरा) है। सीओ ने बताया कि एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है। भागे बदमाश श्यामसुंदर पुत्र सुभान सिंह निवासी बोदला चौराहा, जगदीशपुरा (आगरा) की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि शातिर बदमाश ने जरायम की दुनिया में साल 2013 में कदम रखा था। उसके बाद ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम दिया। करीब एक साल पहले आगरा जेल से छूटकर आया था। करीब तीन साल आगरा जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed