फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   violence in Jat aandolan, one man died

जाट आंदोलन की हिंसा में आगरा के युवक की मौत

Tue, 23 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 23 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
violence in Jat aandolan, one man died
हरियाणा में जाट आंदोलन की हिंसा का शिकार सोमवार को नौबस्ता का जयदीप उर्फ टिंकू (26) हो गया। होडल स्टेशन के पास आंदोलनकारियों ने ट्रेन पर पथराव किया। पत्थर लगने से ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। देर रात शव घर पहुंचा। इसकी जानकारी पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। परिवारीजनों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

नौबस्ता (लोहामंडी) निवासी जयदीप उर्फ टिंकू पुत्र स्व. हीरेंद्र कलवारी (शास्त्रीपुरम) स्थित मार्बल फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। उसके बड़े भाई सोनू ने बताया कि जयदीप को सोमवार को कंपनी के काम से दिल्ली जाना था। सुबह साढ़े पांच बजे कंपनी का कर्मचारी सोमेश घर पहुंचा। दोनों इंटरसिटी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन होडल स्टेशन के पास पहुंची थी कि जाट आंदोलनकारियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। टिंकू कोच के गेट पर खड़ा था। पत्थर लगने के कारण वह नीचे गिर गया। उसने कोच का पायदान पकड़ लिया, लेकिन वह घिसटता हुआ चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमेश ने शोर मचाया तो लोगों ने चेन पुलिंग की। आधा किलोमीटर के बाद ही ट्रेन को रोका जा सका। सोनू के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक ने सुबह दस बजे घटना की जानकारी दी। पलवल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव देर रात घर पहुंचा। परिवारीजनों का कहना है कि टिंकू फैक्ट्री के काम से गया था। उन्होंने मुआवजे की मांग की और मुआवजा नहीं मिलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। सूचना पर लोहामंडी इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed