{"_id":"5932ec394f1c1b490dbdb602","slug":"video-viral-in-mainpuri-where-policeman-teasing-a-girl-in-police-chaowki","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियाद लेकर आई युवती पर बिगड़ी नीयत, सिपाही की हरकतों का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरियाद लेकर आई युवती पर बिगड़ी नीयत, सिपाही की हरकतों का वीडियो वायरल
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
युवती से अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी की करहल गेट चौकी पर शिकायत करने आई युवती पर चौकी में तैनात सिपाही की नीयत बिगड़ गई। सिपाही ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसका वहां मौजूद व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल भी हो गया है।
चौकी करहल गेट पर तैनात सिपाही के पास कुछ दिन पूर्व एक गांव निवासी महिला युवती के साथ किसी मामले में वांछित चल रहे परिवार के एक युवक की पैरवी को पहुंची थी। दोपहर के समय चौकी पर सिपाही शराब के नशे में चारपाई पर लेटा था। महिला ने फरियाद सुनाई तो सिपाही ने वहां खड़ी युवती से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
जब हरकत हद से ज्यादा बढ़ गई तो युवती वहां से भाग निकली। सहमी युवती चौकी में एक कोने में जा छिपी। सिपाही की इस हरकत का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। करीब 10 दिन पुराना ये वीडियो शनिवार को वायरल हुआ तो महकमे में हड़कंप मच गया। विभाग ने जांच शुरू करा दी है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि वीडियो मिला है जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस कर्मियों की इस तरह की हरकतों से मैनपुरी में पुलिस महकमा पहले भी बदनाम हो चुका है। वर्ष 2016 में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
वहीं दन्नाहार में तैनात दरोगा राधारमण को बार बालाओं पर रुपये लुटाने का वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर किया था। इसी साल किशनी में तैनाती के दौरान एक युवती से अश्लील हरकत व एसएमएस के मामले में राधारमण यादव को सस्पेंड कर दिया है।