फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video of rape with student is viral in agra

अच्छे नंबरों का लालच दे छात्रा से की गंदी बात, ऐसे खुली प्रिंसिपल की पोल

Mon, 10 Jul 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अछनेरा (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला अछनेरा (आगरा) Updated Mon, 10 Jul 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
video of rape with student is viral in agra
demo pic
एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपनी ही शिष्या के साथ अश्लील हरकत कर उसका वीडियो बना लिया। रविवार को यह वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। छात्रा के पिता ने अछनेरा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षक की पत्नी ने छात्रा के पिता से अपने पति को बचाने की गुहार लगाई है। लेकिन छात्रा के परिजनों ने समझौता करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार को शिक्षक की करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। अछनेरा पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक जवाहर सिंह पुत्र सुजान सिंह अपने ही गांव सांधन में संचालित बादामी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। आरोपी शिक्षक पिछले कई माह से बालिका को अच्छे नंबरों से पास कराने का लालच दे रहा था। 
विज्ञापन


पीड़िता पूर्व प्रधान की पुत्री और कक्षा सात की छात्रा है। आरोपी शिक्षक ने विद्यालय के कमरे में बालिका को बुलाकर हद दर्जे की बदसलूकी की और छेड़छाड़ संबंधी वीडियो भी शिक्षक ने छात्रा को ब्लैकमेल करने की नियत से खुद ही बना लिया। पुलिस ने बताया कि वीडियो खुद शिक्षक से ही गलती से वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक की इस करतूत को लेकर उसके परिवारीजन भारी आहत है। शिक्षक की पत्नी ने छात्रा के पिता के समक्ष यह कहकर सरेंडर करा दिया कि वह अपने पति के कृत्य से शर्मसार है। उनके पति को माफ करने की गुहार लगाई। लेकिन छात्रा के परिजनों ने इनकार कर दिया। सूत्रों की माने तो गांव के दबंग छात्रा के परिवारीजनों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। 


छात्रा के पिता ने थाना अछनेरा में दर्ज करायी रिपोर्ट में शिक्षक को दलित जाति का बताया है। छात्रा भी दलित जाति से ताल्लुक रखती है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक सामान्य जाति का है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed