फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   upper caste people stopped baraat of scheduled caste girl in mathura

दबंगों ने नहीं चढ़ने दी एससी युवती की बारात, ट्रैक्टर-ट्राली खड़े कर रास्ता रोका

Tue, 12 Feb 2019 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
upper caste people stopped baraat of scheduled caste girl in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति (एससी) की युवती की आई बारात को दबंगों ने नहीं चढ़ने दिया। ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर बारात को रोक दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की भी दबंगों ने एक नहीं मानी। 
विज्ञापन


दबंगों की दबंगई देख लड़का और लड़की पक्ष के लोग भी डर गए। आखिर में बिना बारात चढ़ाए शादी संपन्न कराई गई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया। लड़की पक्ष का कहना है कि थाने में तहरीर दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

 
थाना नौहझील के एक गांव में रविवार को बारात आई थी। गांव में बारात चढ़ रही थी कि इसी बीच ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और बारातियों से गाली-गलौज करने लगे उन लोगों ने बारात भी को रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर दबंग भारी

माहौल गर्माने लगा तो वधू पक्ष के लोगों ने यूपी 100 पुलिस को फोन किया। नौहझील पुलिस पहुंची तो दबंग उन पर भी भारी पड़ गए। आखिर में बिना बारात चढ़ाए शादी समारोह संपन्न हुआ। दूल्हा नववधू को विदा कराकर ले गया। 

दुल्हन के चाचा ने थाना नौहझील में 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जहमत तक नहीं उठाई। उधर, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह गौतम इस मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं। 

बता दें कि जिस गांव में वाल्मीकि समाज की युवती की बारात को चढ़ने नहीं दिया, वो सवर्ण बाहुल्य है। अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या कम है। फिलहाल घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed