{"_id":"57dc3f804f1c1b7a31d47d8b","slug":"two-sisters-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक की धमकी से दहशत मेें चचेरी बहनें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक की धमकी से दहशत मेें चचेरी बहनें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहा बदनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुरा क्षेत्र में दो चचेरी बहनों का सिरफिरे आशिक ने जीना मुश्किल कर दिया है। फेसबुक पर दोनों को बदनाम करने के बाद अब उनका रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। युवक पहले दोनों की रिश्तेदार युवती से प्यार करता था। उससे बातचीत बंद होने पर अब उनको परेशान कर रहा है। पुलिस से शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली मनीषा (परिवर्तित नाम) सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। उनके घर पर लखनऊ में रहने वाले एक युवक का आना-जाना था। उसकी मां सिपाही है। दो साल पहले वह एक शादी समारोह में मनीषा के घर आया था। उसकी रिश्तेदार महिला से युवक के प्रेम संबंध हो गए। इस पर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया।
छह महीने पहले युवक की हरकतों की वजह से महिला ने भी उससे दूरी बना ली। इस पर युवक ने मनीषा और उसकी चचेरी बहन को बदनाम करना शुरू कर दिया। कहता है कि वह अगर उससे बात नहीं कराएंगी तो उनका घर से निकलना मुश्किल कर देगा।
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को उनके बारे मेें आपत्तिजनक बातें लिखकर मैसेज भेज दिए। उनका नंबर भी डाल दिया। इतना ही नहीं वाट्सएप पर भी दोनों को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज भेजे हैं। पिछले दिनों उनकी कालोनी में पर्चे चिपकवा दिए।
इसका पता चलने पर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दिनों मनीषा और उसकी चचेरी बहन की सगाई हो गई। इसका पता चलने पर दोनों को मैसेज करके उनका रिश्ता तुड़वाने की धमकी दी है। इससे परिवारीजन दहशत में है। उन्होंने अधिकारियों से आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।