{"_id":"5c4ea21cbdec2211d240b6ff","slug":"two-men-death-crushed-by-truck-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, रायबरेली के दो लोगों की मौत, मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, रायबरेली के दो लोगों की मौत, मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
Mon, 28 Jan 2019 12:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े मृतकों के साथी व पुलिस
फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों का ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक रायबरेली के रहने वाले थे। अपने साथियों के साथ दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे।
विज्ञापन
घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र की है। दिल्ली से इनोवा सवार सात लोग लखनऊ की ओर से जा रहे थे। नसीरपुर क्षेत्र में गाड़ी का टायर पंचर हो गया। रायबरेली निवासी चालक वाजिद ने एक्सप्रेसवे किनारे गाड़ी खड़ी कर दी और टायर बदलने लगा।
विज्ञापन
चालक के पास ही वीरेंद्र कुमार पुत्र नागाराम निवासी राही नगर रायबरेली खड़ा था। इसी दौरान आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा इतना वीभत्स था कि घटनास्थल पर मौजूद मृतकों के साथियों की कलेजा कांप गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।