{"_id":"62888fa5032a0984d1082e2ef26c3d70","slug":"two-lakh-looted-in-petrolpump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर बदमाशों का धावा, दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर बदमाशों का धावा, दो लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा/कुर्राचित्तरपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-ग्वालियर राजमार्ग स्थित खारी नदी के पास ग्राम गढ़ी नौहवार मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर दो लाख रुपये की नगदी लूट ली। रात बारह बजे के लगभग प्रेम इंडियन ऑयल पर कर्मचारी सोनू और नमन कार्यालय में बैठे थे। तभी पांच बदमाश पहुंचे और असलहे दिखाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों की जेब और गुल्लक में रखी नगदी निकाल ली। एलसीडी सहित अन्य सामान भी ले लिया। वारदात के बाद सभी बदमाश भाग गए। घटना की सूचना के लगभग दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। बता दें कि शुक्रवार रात को इसी पेट्रोल पंप के सामने चाय और परचून के खोखे से चोरी की घटना हुई थी।
रिटायर्ड रेलकर्मी के घर पर बदमाशों का धावा
देवरी रोड स्थित नगला लटूरी में रविवार सुबह तीन बदमाशों ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मी उग्रसेन सिरोलिया (70) के घर धावा बोला। बदमाश उन्हें कमरे में खींचकर मुंह पर टेप लगाने लगे। तभी उनकी पत्नी भूदेवी जाग गईं। उनके शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।
उग्रसेन ने बताया कि उनके तीन बेटे और तीन बेटियां बाहर रहती हैं। सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे उनका दूध वाला नरेंद्र आया। उग्रसेन दूध लेने के बाद अंदर चले गए। पीछे से तीन बदमाश आए। इनमें से दो ने अपने चेहरे पर कपड़े से ढंक रखे थे। बदमाशों ने आते ही उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। फिर अंदर के कमरे में ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश उनके मुंह पर टेप लगाने लगा। आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उनकी पत्नी आ गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। उग्रसेन ने बताया कि चार जनवरी को उन्हें अनजान व्यक्ति ने फोन किया था। वह दस लाख रुपये चौथ मांग रहा था। घर में घुसे बदमाश भी चौथ मांग रहे थे। उन्होंने थाना ताजगंज में शिकायत की है।