फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two fetus found in the dustbin of government hospital firozabad

शर्मनाक: महिला अस्पताल के कूड़ेदान में मिले जुड़वां बच्चों के भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 05 Oct 2020 01:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
two fetus found in the dustbin of government hospital firozabad
इसी कूड़ेदान में मिले भ्रूण - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना उत्तर क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज के नजदीक महिला चिकित्सालय के दो कूड़ेदान (डस्टबिन) रखे हुए हैं। शनिवार की सुबह एक कूड़ेदान में जुड़वा बच्चों के भ्रूण कोई डाल गया। जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


महिला अस्पताल में एक युवक डस्टबिन के पास से गुजर रहा था। तभी उसने डस्टबिन में भ्रूण पड़े हुए देखे। सूचना मेडिकल कॉलेज स्टाफ और थाना पुलिस को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। संभावना जताई गई कि महिला चिकित्सालय में कोई डिलीवरी हुई होगी, वहीं से किसी ने भ्रूण कूड़ेदान में डाल दिया।
विज्ञापन



जब इस संबंध में महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. साधना राठौर ने पूछा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया। सीएमएस ने कहा कि  मेडिकल कॉलेज गेट नंबर दो के पास डस्टबिन में दो कम समय के नवजात कोई डाल गया है। हमारे यहां बीती रात जुड़वा बच्चों की कोई डिलीवरी नहीं हुई। यह मामला पुलिस का है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed