फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tried to kidnap two students of residential schools in agra

आवासीय स्कूल के दो छात्रों के अपहरण को कोशिश, एबुलेंस के सायरन से बची वारदात

Mon, 28 Jan 2019 01:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Tried to kidnap two students of residential schools in agra
अपहरण
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बाइक सवार चार बदमाशों ने आवासीय स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों को अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान आई एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर बदमाश बच्चों को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


निबोहरा स्थित एक आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले दूसरी कक्षा के दो छात्र रविवार दोपहर पास के खेत पर शौच करने के लिए गए थे। तभी दो बाइक से आए चार युवकों ने इन दोनों छात्रों को अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


बालकों को लेकर बदमाश मुख्यमार्ग की तरफ जाने लगे, तभी एंबुलेंस के सायरन की आवाज पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी आना जानकर बच्चों को छोड़ दिया और खुद भाग निकले। घटना से दोनों छात्र दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं इंस्पेक्टर बीआर दीक्षित का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पर, पुलिस भर्ती ड्यूटी में होने के कारण वे बाहर हैं। थाने पहुंचने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed