फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to burn the couple alive in Mathura

मथुरा: बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए दंपती ने कमरे में लगाई आग, खुद ही झुलसे

Tue, 27 Oct 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2020 12:15 AM IST
सार

पुलिस ने दंपती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि आग से झुलसे दंपती संजय चौरसिया और सावित्री आठ साल पूर्व दिल्ली छोड़कर महाविद्या कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। बेटा विनोद और बेटी कुसुम भी साथ रहते हैं। 

विज्ञापन
tried to burn the couple alive in Mathura
अस्पताल में भर्ती पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की महाविद्या कॉलोनी में बेटी के दोस्त को फंसाने के लिए बुजुर्ग दंपती ने खुद ही अपने घर में आग लगा ली, जिससे दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। सोमवार तड़के चार बजे हुई इस घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन



सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह युवती ने अपने दोस्त पर माता-पिता को जिंदा जलाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने जांच में मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन


महाविद्या कॉलोनी में अस्सी फुटा रोड पर मकान के एक कमरे में सोमवार की सुबह करीब चार बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर आग से झुलसे दंपती को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने दंपती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि आग से झुलसे दंपती संजय चौरसिया और सावित्री आठ साल पूर्व दिल्ली छोड़कर महाविद्या कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। बेटा विनोद और बेटी कुसुम भी साथ रहते हैं। 
 

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुसुम चार वर्ष पहले पढ़ने के लिए अहमदाबाद गई वहां एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। बाद में दोनों में झगड़ा हो गया, दोस्त से झगड़े की जानकारी कुसुम के माता-पिता को भी थी। दोस्त को सबक सिखाने के लिए दंपती ने अपने कमरे में खुद ही आग लगा ली। कुसुम अपने रिश्तेदार बबलू के घर चामुंडा कालोनी वृंदावन रोड पर चली गई।


भाई विनोद महाविद्या कॉलोनी में ही था। सीओ ने बताया कि कुसुम ने जानकारी दी कि उसका दोस्त परेशान करता था। चार दिन पूर्व दोस्त ने उसके फोन पर धमकी भरा मैसेज दिया कि वह सोमवार को मथुरा आकर उनको सबक सिखाएगा। कुसुम दोस्त पर ही आग लगाने का आरोप लगा रही है। दोस्त के डर के कारण वह चामुंडा कॉलोनी वृंदावन रोड स्थित अपने रिश्तेदार बबलू के घर पर चली गई थी। सीओ ने बताया कि कुसुम के भाई विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि दंपती ने खुद ही कमरे में आग लगाई है। दंपती बेटी के दोस्त को लेकर परेशान थे। बेटी जिस युवक पर आरोप लगा रही है उसकी लोकेशन मथुरा में नहीं मिली है। युवती के भाई से पूछताछ की जा रही है। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed