{"_id":"59661ce84f1c1bfa5b8b4568","slug":"transgender-in-agra-lost-twenty-five-lakh-in-love-with-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के इश्क में किन्नर को मिला इतना बड़ा धोखा, पैसा भी गंवाया और... ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के इश्क में किन्नर को मिला इतना बड़ा धोखा, पैसा भी गंवाया और...
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
टूटा दिल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक किन्नर और युवक के बीच इश्क का मामला सामने आया है। ये प्रेम कहानी भी एक धोखेबाजी पर आकर खत्म हो गई। इतना ही नहीं एक युवक पर फिदा हुए किन्नर ने प्यार के चक्कर में अपना सबकुछ गंवा दिया। अब उसने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
आगरा के सदर क्षेत्र में रहने वाले किन्नर ने एसएसपी ऑफिस में एक युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसे युवक ने प्यार का नाटक कर धोखा दिया। उसने उस पर 25 लाख रुपये खर्च कर दिए। लेकिन वह उसे छोड़कर चला गया। किन्नर ने बताया कि उसने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई थी।
किन्नर का कहना है कि वह बधाई मांगता है। उसे अच्छी खासी कमाई हो जाती है। उसकी दोस्ती सदर क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई। वह उसे पसंद करता था। दोनों में बातें होने लगीं और फिर प्यार हो गया। इसके बाद किन्नर ने युवक को बताया कि वह ऑपरेशन कराकर महिला बन सकता है।
विज्ञापन
उसने अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की ख्वाहिश में उसकी हर मांग पूरी की। उसे ऐश ओ आराम का सामान दिलवाया। चेन, अंगूठी और बाइक दिलवाई। लेकिन कुछ दिन पहले वह धोखा देकर फरार हो गया। अब उसका फोन भी रिसीव नहीं करता है। उसने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ऑफिस से मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।