{"_id":"57f014684f1c1b9074576e3b","slug":"traffic-rules-will-be-ignored-then-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेफिक सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी शहरवासियों को भारी पड़ सकती। एक से 31 अक्तूबर तक ट्रैफिक पुलिस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजीपी जावीद अहमद ने प्रदेश के सभी एसएसपी/एसपी, डीआईजी रेंज, आईजी जोन और पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि वाहनों की संख्या बढ़ रही है। 2015 में देश में घटित सड़क दुघर्टनाओं में यूपी का छठा स्थान है, जबकि सड़क हादसों में मृत्यु में पहला नंबर है। साफ है कि सड़क हादसे रोकने को सार्थक प्रयास नहीं किए। उन्होंने अक्तूबर में विशेष अभियान चलाकर प्रवर्तन संबंधी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करेगी। वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूल किया जाएगा। इसके लिए टीआई और टीएसआई को निर्देशित कर दिया गया है।
इस पर होगी कार्रवाई
रांग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, निर्धारित गति से अधिक पर वाहन चलाना, गलत पार्किंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना, चार पहिया वाहन चालकों और अगली सीट पर बैठे सवारी द्वारा सीट बेल्ट न लगाना, मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाना, बिना बीमा के वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, दुपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करना।
ये दिया गया है लक्ष्य
जिला निर्धारित लक्ष्य (रुपये में)
आगरा एक करोड़
मथुरा 50 लाख
अलीगढ़ एक करोड़
कानपुर नगर एक करोड़
लखनऊ एक करोड़
मेरठ 75 लाख
इलाहाबाद एक करोड़