{"_id":"08e0d428dc084216ae0bb629ef199dea","slug":"trader-s-said-plz-arrest-shalindra-s-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र के परिवारीजनों की गिरफ्तारी की मांग उठाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शैलेंद्र के परिवारीजनों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 05 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल के परिवारीजनों और रिश्तेदारों की गिरफ्तारी की
विज्ञापन
मांग को लेकर पीड़ित व्यापारियों ने शनिवार को डीआईजी लक्ष्मी सिंह से
गुहार लगाई। व्यापारियों का कहना था कि 31 मुकदमे दर्ज कराए जाने के बाद भी
पुलिस शैलेंद्र के घरवालों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। डीआईजी ने जांच
के बाद कार्रवाई की बात कही।
बता दें, जालसाज शैलेंद्र शहर के सैकड़ों व्यापारियों के करोड़ों रुपये हड़पकर जेल की सलाखों के पीछे है। 31 मुकदमों के बाद भी एसआईटी ने नामजद शैलेंद्र के परिवारीजनों और रिश्तेदारों की गिरफ्तारी को कोई कदम उठाया है। इसको लेकर शनिवार को मुकदमे दर्ज कराने वाले विनय गर्ग, विनोद बंसल समेत कई व्यापारियों ने डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र के पिता मुरारीलाल, भाई जितेंद्र और नितेंद्र के साथ ही ससुर सतीशचंद्र अग्रवाल की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। व्यापारियों का कहना था कि वे लोग धमका रहे हैं। डीआईजी ने उन्हें आश्वस्त किया कि धोखाधड़ी के सभी मामलों में तेजी से जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई होगी।