फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tol plaja

टोलकर्मियों और ट्रक चालकों में मारपीट

Wed, 08 Mar 2017 01:20 AM IST
टोलकर्मियों और ट्रक चालकों में मारपीट
टोलकर्मियों और ट्रक चालकों में मारपीट Updated Wed, 08 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
tol plaja
टोलकर्मियों और ट्रक चालकों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा-जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा पर मंगलवार की दोपहर टोलकर्मियों और ट्रक चालकों के बीच ओवरलोडिंग के विवाद में जमकर मारपीट हुई। अफरातफरी के बीच हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल चालक पिता-पुत्र सहित पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे की है। अलवर से कोलकाता पाउडर लेकर ट्रक चालक भोला सिंह निवासी कस्बा बक्सा जिला जौनपुर और उसका पुत्र राहुल कौरई टोल प्लाजा पर पहुंचे तो ट्रक के ओवरलोड होने को लेकर टोलकर्मी सुरेश कुमार से कहासुनी हो गई। ट्रक को एक कांटे से दूसरे कांटे पर तोलने के दौरान उनके बीच मारपीट हो गई। कुछ ही देर में मारपीट के साथ ही पथराव होने लगा। टोलकर्मियों ने ट्रक चालकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जबकि मदद के लिए आए अन्य ट्रक चालकों ने टोल की केबिन में तोड़फोड़ कर दी। हाईवे पर अफरातफरी के चलते राहगीर और वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। इसके चलते घटनास्थल पर जाम लग गया। वाहनों की दूर तक लंबी लाइन लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बाद में सर्किल के अन्य थानों का फोर्स भी बुला लिया गया। बाद में सीओ अछनेरा रविकान्त पाराशर, इंसपेक्टर विनोद कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को मौके से दौड़ाया। लगभग पौन घंटे बाद हाईवे पर यातायात शुरू हो सका। बाद में घायल ट्रक चालक पिता-पुत्र, टोलकर्मी सुरेश, पातीराम, मनोज कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर दोनों ओर से तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed