फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thugs Fraud 40 million with a company

ठगों की कंपनी ने किया 40 लाख का फ्रॉड

Fri, 04 Mar 2016 01:45 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Fri, 04 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
thugs Fraud 40 million with a company
लोगों को आकर्षक टूर पैकेज और लाइफ इंश्योरेंस पालिसी के बेनिफिट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली नोएडा की कंपनी का भांडा फूट गया। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसने नोएडा के सेक्टर 57 में कंपनी खोल रखी थी। कर्मचारी लोगों को कॉल करके आफर देते थे। इसके बाद खाते में रकम जमा करा लेते थे। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पड़ताल कर रही है। अभी तक पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि कंपनी ने सैंकड़ों लोगों से लगभग 40 लाख की ठगी की।
विज्ञापन

लोहामंडी के हसनपुरा निवासी अमित गर्ग को एक सप्ताह पूर्व किसी ने कॉल करके खुद को इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। इसके बाद उनके इश्योरेंस की जानकारी ली। उनसे कहा कि आपको 39000 का बोनस मिला है। इसे कैश कराने के 11500 रुपये जमा करने होंगे। यह रकम कुछ दिन बाद खाते में रिफंड हो जाएगी। इस पर अमित ने बताए गए भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) के खाते में यह रकम जमा कर दी। मगर, न तो बोनस मिला और न ही रकम वापस हुई। जिस नंबर से कॉल आया था वह भी स्विच आफ हो गया। अमित गर्ग ने डीआईजी अजय मोहन शर्मा से शिकायत की। इस पर 29 फरवरी को थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया। बैंक में जिस खाते में रकम जमा हुई थी वह गाजियाबाद के खोड़ा निवासी शान अग्रवाल के नाम पर था। बैंक नोएडा के सेक्टर 57 में थी। पुलिस ने बैंक से आरोपी के फोटो हासिल कर ली। इसके बाद सर्विलांस की मदद ली। बुधवार को नोएडा से आरोपी शान को पकड़ लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह रकम से 20 प्रतिशत हिस्सा लेता था। उसके पास से एक होंडा सिविक गाड़ी, 73 हजार रुपये, दो फोन, ट्रेवल कार्ड, बैंक की चेक बुक, पांच एटीएम कार्ड बरामद हुए। गुुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गुजरात तक फैला है शान का जाल
आगरा। कंपनी का अपना एक बीपीओ भी है, जिसके कर्मचारी लोगों को पहली बार टोल फ्री नंबर से कॉल करते थे। दूसरी बार उसे मोबाइल से कॉल करना शुरू करते थे। लोगों के मोबाइल नंबर को अंकित और अचल शर्मा गूगल कॉन्टेक्ट मेें सेंध लगाकर चोरी करते थे। एक बार नंबर मिलने के बाद उसे कॉल सेंटर के कर्मचारियों को उपलब्ध कराकर कॉल करवाते थे।  बाकी की रकम कंपनी के खर्च और अन्य लोग लेते थे। शान पर गुजरात में भी मुकदमा दर्ज है। यहां भी इंश्योरेंस के बैनेफिट दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। पुलिस टीम में एसआई संजीव, सिपाही सुशील, अनुज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed