फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thugs arrested doing fraud with the help of olx

ये है ओएलएक्स और नौकरी डॉट कॉम के जरिए ठगने वाला अंतर्राष्ट्रीय गैंग

Tue, 06 Jun 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 06 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
thugs arrested doing fraud with the help of olx
लुटेरे पकड़े - फोटो : अमर उजाला
भारत से भूटान नेपाल तक करीब 250 लोगों से 50 करोड़ रुपये लूटने वाले तीन टटलुओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। ये लोग ओएलएक्स और नौकरी डॉट काम के जरिए भी ठगी की वारदात करते थे।
विज्ञापन

 
पुलिस ने दौसेरसर निवासी राहुल, हनीफ उर्फ रोहड़ू और हनीफ उर्फ नसरू को गिरफ्तार किया। यह बदमाश नौकरी डाट कॉम पर अपना विज्ञापन डालकर नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। जब यह बेरोजगार इनके संपर्क में आते तो लूटपाट कर लेते। बंधक बनाकर घर वालों से पैसा मांगते थे। 
विज्ञापन


ओएलएक्स पर लग्जरी गाड़ियों को सस्ती कीमत पर बेचने का झांसा देकर भी लोगों को खूब ठगा है। कुछ को सोने की ईंट बेचने का झांसा दिया तो किसी को मकान और प्लाट का झांसा देकर जाल में फांसा। भूटान और नेपाल के भी दो केस सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों ने अब तक करीब 250 लोगों को ठगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ठगी की कीमत भी 50 करोड़ के करीब आंकी जा रही है। गोवर्धन पुलिस ने टटलुओं को जेल भेज दिया है। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों टटलू करीब ढाई सौ लोगों को अब तक लूट चुके हैं। इनसे पूछताछ में कई दूसरे बदमाशों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed