फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three workers deaths after drinking toxic alcohol in mathura

मथुरा: ईंट भट्ठे पर काम करने वाले झारखंड के तीन मजूदरों की मौत, दवा खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत

Fri, 25 Dec 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Dec 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
three workers deaths after drinking toxic alcohol in mathura
मथुरा: ईंट भट्ठे पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नौहझील थानाक्षेत्र में जाफरपुर रोड स्थित श्रीकृष्ण ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो भाई और उनके साले की गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की रात दवा खाने के बाद तीनों की तबियत खराब हो गई थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। मजदूरों ने दवा एक मेडिकल स्टोर से ली गई थी। एक मृतक की पत्नी ने भट्ठा स्वामी के मेडिकल स्टोर संचालक भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना नौहझील की नानकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जाफरपुर रोड पर स्थित श्रीकृष्ण ईंट भट्ठे पर झारखंड के मजदूर काम करते हैं। मजदूर वहीं झोंपड़ी बनाकर रहते हैं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद भीम (35) और राजकुमार (32) पुत्र शरबत बाबरी और इनके साले रूपचंद्र (30) पुत्र सुरेंद्र बाबरी निवासीगण मलकरा थाना कतरास धनबाद झारखंड की तबियत खराब हो गई। परिजन तीनों को चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



देर रात हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सीज कर लिया गया है। वहीं मृतक भीम की पत्नी ने भट्ठा स्वामी सौरभ कुमार पुत्र पुत्र धर्मवृत अग्रवाल निवासी आदर्शनगर नौहझील के भाई मेडिकल स्टोर संचालक चंद्रशेखर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली शराब से मौत की सूचना पर दौड़े अफसर
नौहझील थानाक्षेत्र में जाफरपुर रोड स्थित श्रीकृष्ण ईंट भट्ठे पर बृहस्पतिवार की सुबह तीन मजदूरों की जहरीली शराब पीने से मौत की सूचना अधिकारियों को मिली तो एसपी देहात श्रीशचंद्र, सीओ मांट धर्मेंद्र भाटी, एसडीएम मांट श्याम अवध चौहान मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर फूड सैंपल लिए गए।

कुछ दिन से तीनों थे बीमार
जाफरपुर रोड स्थित श्रीकृष्ण ईंट भट्ठे पर इसी माह करीब 250 मजदूर आए हैं। जिसमें भीम, राजकुमार और रूपचंद्र कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। तीनों का इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात भी तीनों ने खाना खाने के बाद दवाई खाई थी, जिसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ती चली गई। सुबह तक तीनों की मौत हो गई। भीम और राजकुमार के पत्नी और बच्चे झारखंड में ही रहते हैं। रूपचंद्र अपनी पत्नी के साथ यहां रहता था।

एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलीं, मेडिकल स्टोर सील
नौहझील थानाक्षेत्र में जाफरपुर रोड स्थित श्रीकृष्ण ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो भाइयों और साले की मौत दवा खाने के बाद हुई थी। दवाएं भट्ठा स्वामी के भाई के मथुरा रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर से ली गई थीं।

इस जानकारी पर एसपी देहात श्रीश चंद्र ने भट्ठा स्वामी सौरभ अग्रवाल के भाई चंद्रशेखर अग्रवाल के हिंदुस्तान मेडिकल स्टोर की डॉक्टरों से जांच कराई। एसपी देहात ने बताया कि जांच में मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट तथा प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। इस कारण मेडिकल स्टोर को जांच पूरी होने तक सील कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मथुरा रोड पर स्थित अन्य मेडिकल स्टोर के संचालक शटर गिराकर भाग निकले। नौहझील थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि भट्ठे पर जांच के दौरान एक खाली सीरिंज व कुछ दवाइयों के खाली रैपर मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed