{"_id":"5d3936218ebc3e6cad334618","slug":"three-robbers-arrested-for-robbed-bsp-leader-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के मेव गैंग ने लूटी थी बसपा नेता से कार, मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजस्थान के मेव गैंग ने लूटी थी बसपा नेता से कार, मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
Thu, 25 Jul 2019 10:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में बसपा नेता राजीव चक से ब्रीजा कार भरतपुर (राजस्थान) के मेव गैंग ने लूटी थी। अलवर पुलिस ने मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया। उनसे लूटी गई कार भी बरामद कर ली।
ताजगंज की रश्मि विहार कालोनी निवासी राजीव चक वर्ष 2010-2011 में बसपा की भाईचारा कमेटी के आगरा-अलीगढ़ और कानपुर मंडल के कोआर्डिनेटर थे। वो मंगलवार दोपहर तीन बजे बेटे के पास सिकंदरा स्थित एक कार शोरूम में जा रहे थे।
स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोकने के बाद राजीव की ब्रेजा कार को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद राजीव चक को धक्का देकर भाग गए। बदमाशों की लोकेशन राजस्थान के भरतपुर और अलवर की आई।

Trending Videos
मंगलवार रात को हुई मुठभेड़
इस पर सिकंदरा पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क किया। मंगलवार रात को अलवर के मालखेड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाशों को पकड़ लिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आसम, बंटी निवासी भरतपुर और लोकेश उर्फ अमित निवासी वृंदावन हैं। उनके पास से ब्रेजा, स्विफ्ट, एक पिस्टल, दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
तीनों पर छह से अधिक चोरी, लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। वह भरतपुर पुलिस के वांछित भी हैं। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा। गैंग ने कुछ दिन पहले स्विफ्ट कार चोरी की थी। उसी कार से लूट की वारदात को अंजाम दिया।