फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three accused arrested for cheating in in the name of Khelo India

'हेलो गैंग' के आइडिया से साइबर ठग बन गए तीन दोस्त, खिलाड़ियों को बनाया धोखाधड़ी का शिकार

Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested for cheating in in the name of Khelo India
धोखाधड़ी के आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

हेलो गैंग के ठगी वाले आइडिया से आगरा जिले के बाह के जरार कस्बा निवासी तीन दोस्त साइबर ठग बन गए। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। इन तीनों ने अगले साल पंचकुला (हरियाणा) में होने वाले 'खेलो इंडिया' नेशनल गेम्स में चयन का सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर कई युवकों को ठगी का शिकार बना लिया था। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संज्ञान में मामला आने पर तीनों अपने बुने जाल में फंस गए। 

विज्ञापन


जेल भेजे गए जरार निवासी संजय पुत्र रमेश चंद, अनुज ओझा पुत्र वीरेंद्र ओझा और रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथियों की तलाश में बाह पुलिस जुटी है। उनके बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण अगले साल पंचकूला में खेलो इंडिया नेशनल गेम्स आयोजित करा रहा है। 
विज्ञापन


चयन के नाम पर हरियाणा के मरदन हेड़ी, करनाल के खिलाड़ी यजिविंदर से 55 हजार की ठगी की शिकायत के बाद 'साई' के यूपी प्रभारी गुरुजीत सिंह तिवाना ने शुक्रवार की शाम बाह थाने में तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खाते फ्रीज कराए

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हेलो गैंग के आइडिया से चयन के नाम पर ठगी का जाल बुना था। इंस्पेक्टर बाह बीआर दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में केनरा बैंक जरार, स्टेट बैंक बाह के दो खातों में ठगी की रकम जमा कराने का मामला पकड़ में आया है। दोनों खातों को फ्रीज कराने के साथ ही दूसरे खातों को खंगाला जा रहा है। गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसकी जांच की जा रही है                                                                                                        

हेलो गैंग के पांच सदस्य अभी भी गिरफ्त से दूर
जैतपुर के तड़हेता गांव के समीप यमुना के बीहड़ से देशभर चल रहे साइबर ठगी के खेल का 27 अगस्त को साइबर सेल और जैतपुर पुलिस ने भंडाफोड़ कर 2 नाबालिगों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान बीहड़ में बनी राजपूत, ब्रजेश सिंह, नंद किशोर, सुनील, रामज्ञान आदि भाग निकले थे। 3 महीने बीतने को हैं,  पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

जैतपुर के तड़हेता गांव के बीहड़ से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड से लेकर यूपी के विभिन्न जिलों तक नौकरी, स्पा सर्विस, वर्क फ्रॉम होम, इंटरनेट बिल में छूट, रिवार्ड प्वॉइंट को कैश कराने के चल रहे खेल का खुलासा साइबर सेल और जैतपुर पुलिस ने किया था। 

पुलिस ने तड़हेता गांव के कमलेश कुमार, प्रेमपाल, मान सिंह, खुशीलाल, आशीष, गौरव राजपूत, हुकुम सिंह, मनीष, घनश्याम, परमार, लाइन पार फिरोजाबाद के इमरती नगर के फौरन सिंह को दो नाबालिगों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आठ सितंबर को सिविल लाइन, इटावा के कौशल को पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed