{"_id":"59a5767b4f1c1b03278b45ef","slug":"threat-by-eve-teaser-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहे मनचले, मदद को नहीं आ रहा कोई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहे मनचले, मदद को नहीं आ रहा कोई
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
ईव टीजिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवतियां शोहदों के खौफ से सहमी है। घर से निकलने में डरती हैं। युवक आए दिन घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। छेड़खानी करके परेशान करते रहते हैं। थाने में सुनवाई न होने के बाद मंगलवार को उन्होंने एसपी से शिकायत की।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवती अपनी बहनों के साथ रहती है। बीमार पिता का इलाज कराने के लिए मां और एक बहन दूसरे शहर में है। भाई भी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। युवतियों के घर में अकेले रहने की वजह से मोहल्ले के ही युवक उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि अश्लील हरकतें करते हैं।
घर से उठा ले जाने और दुष्कर्म करने की धमकी देते हैं। कुछ दिन पहले एक युवती बाजार से घर लौट रही थी। तब रास्ते में रोककर उसे परेशान किया गया था। उसे साथ घर चलने की जबरदस्ती की गई। किसी तरह भागकर वह घर पहुंची। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
तब युवक वहां से भागे थे। पीड़िताओं ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीओ सिटी राकेश पांडेय का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।