{"_id":"5d10e6c78ebc3e7a73540e04","slug":"thieves-stealing-in-two-shops-caught-on-cctv-camera","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार मिनट में संजय प्लेस की दो दुकानों में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार मिनट में संजय प्लेस की दो दुकानों में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद
Mon, 24 Jun 2019 08:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस में रविवार रात को चोरों ने दो और दुकानों में चोरी की। चोर चार मिनट में वारदात कर भाग निकले। घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रहा है।
सदर बाजार निवासी प्रमोद कुमार गर्ग की संजय प्लेस के ब्लाक नंबर 31 में शंकर लाल संस एंड कंपनी के नाम से बैग और सूटकेस की दुकान है। उन्होंने रविवार रात नौ बजे दुकान बंद की थी। दो चोरों ने रात 10:05 बजे दुकान का शटर हाथ से उठा दिया। इसके बाद एक चोर अंदर गया। एक मिनट में बाहर आ गया। शटर उठाने में चोरों को 30 सेकंड लगे थे। दुकान में कैश नहीं था। इस कारण कुछ नहीं ले जा सके।
इसके बाद चोरों ने बगल की दुकान ट्रेवल वर्ल्ड में चोरी की। यह दुकान शाहगंज स्थित अयोध्या कुंज निवासी चंद्र प्रकाश उपाध्याय की है। चोरों ने जैक से शटर उठाया। यहां से सात हजार रुपये और एक लैपटॉप ले गए। चोरों को वारदात में मात्र ढाई मिनट का वक्त लगा।

सीसीटीवी कैमरे में दो चोर नजर आ रहे हैं। इनमें से एक ने मास्क पहन रखा है। वो हाथ में टॉर्च और पेचकस भी लिए है। संजय प्लेस में चोरों ने 16 जून को भी चोरी की थी। पुलिस चौकी के पास दो दुकानों के शटर उठाकर सामान और नकदी ले गए थे। घटना पर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया था। अब फिर से वारदात हो गई।
पुलिस चौकी का क्या फायदा
संजय प्लेस में पुलिस चौकी है। 250 मीटर की दूरी पर थाना भी है। इसके बावजूद चोरी की वारदात पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रही है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बाद भी चोरी की घटनाएं हो रही हैँ।
दुकान बंद होते ही वारदात
संजय प्लेस के जिस ब्लॉक में चोरी हुई, वहां की दुकानें रात 9:30 बजे बंद हुई थीं। इसके अलावा सड़क पर चहल-पहल भी काफी थी। चौकीदार भी रहता है। पुलिस भी गश्त करती है। इसके बावजूद चोरी से सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।