{"_id":"5c619256bdec224e1b7f6971","slug":"thieves-steal-nine-and-half-lakh-rupees-from-shoe-company-s-office-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने जूता कंपनी के ऑफिस से 9.5 लाख रुपये चुराए, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने जूता कंपनी के ऑफिस से 9.5 लाख रुपये चुराए, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
Mon, 11 Feb 2019 08:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में बीके शूज कंपनी में रविवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने गैस कटर से छत की खिड़की की सरिया उखाड़ दी। दो दरवाजों के ताले काट दिए। इसके बाद ऑफिस में एक अलमारी से 9.5 लाख रुपये चोरी कर ले गए, जबकि वहां रखी सेफ को नहीं खोल सके। उसमें रखे 1.40 करोड़ रुपये बच गए। कंपनी मालिक ने पूर्व कर्मचारी पर शक जताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हरीपर्वत के सूर्या नगर निवासी सुभाष चंद्र मिड्डा की सुभाष पार्क के सामने बीके शूज कंपनी है। उनका जूते की ट्रेडिंग का कारोबार है। रात के समय यहां चौकीदार रहता है। रविवार को कंपनी बंद थी। सोमवार को नौ बजे कर्मचारी आए तो चोरी का पता चला। भूतल पर ऑफिस के दरवाजे में लगा इंटर लाक कटा हुआ था।
सुभाष चंद्र मिड्डा के भाई हरदीप मिड्डा ने बताया कि चोर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की छत पर पीछे बने घर से सीढ़ी लगाकर आए। यहां खिड़की की सरिया को हटा दिया। गैस कटर से पहली मंजिल की सीढ़ियों पर लगे दरवाजे के इंटर लॉक काट दिए। इसके बाद भूतल पर आ गए।

पूर्व कर्मचारी पर चोरी का शक
चोरों ने ऑफिस का दरवाजा भी गैस कटर से काट दिया। इसके बाद लकड़ी की अलमारी चाबी से खोल ली। उसमें रखे तकरीबन 9.5 लाख रुपये ले गए। लोहे की सेफ में कैश रखा था। उसे नहीं खोल सके। चोर अपने साथ चाबियां ले गए। सूचना पर एसएसपी अमित पाठक, सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर सहित अन्य पुलिस अधिकारी आ गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की।
सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि चोरों ने रात तकरीबन तीन बजे प्रवेश किया था। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन चोर नजर आ हैं। दो ने चेहरे पर नकाब पहन रखा है, जबकि एक ने चेहरा खोल रखा है।
पूर्व में एक कर्मचारी राजेश कंपनी में काम करता था। उसकी हरकतें संदिग्ध होने के कारण दो महीने पहले निकाल दिया था। फुटेज में दिख रहा एक चोर राजेश की तरह नजर आ रहा है। इस पर पुलिस उसके घर गई। वह फरार हो गया था। उस पर ही चोरी करने का अंदेशा है।
पुलिस ने खुलवाई सेफ
कंपनी में लोहे की सेफ में 1.40 करोड़ रुपये कैश रखा हुआ था। सुबह चोरी का पता चलने पर यह रकम चोरी होने का अंदेशा जताया गया। पुलिस ने दोपहर में मैकेनिक की मदद से सेफ को खुलवाया। उसमें रुपये रखे हुए मिल गए।