फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief stole eight lakh rupees from the factory in agra

जूता फैक्टरी में 'भूत' बनकर घुसा चोर, तिजोरी तोड़कर चुराये 8.16 लाख, पुराने नोट छोड़ गया

Tue, 12 Mar 2019 07:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Thief stole eight lakh rupees from the factory in agra
फैक्टरी में चादर ओढ़कर घुसा चोर
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के फ्रीगंज स्थित विरोला इंटरनेशनल जूता फैक्टरी में सोमवार रात को छत के रास्ते से घुसे चोर ने 8.16 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर चादर ओढ़कर आया। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


फ्रीगंज में देवेंद्र सचदेवा की दो मंजिला भवन में फैक्टरी है। फैक्टरी के पिछले हिस्से में बाड़ा बना है। सोमवार रात तकरीबन 12:27 बजे कपड़ा ओढ़कर एक चोर इसी रास्ते से छत पर चढ़ा। छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। 
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर पहली मंजिल पर बने एकाउंट विभाग में आ गया। यहां भी दरवाजा तोड़ा। सीसीटीवी कैमरों का फोकस पहले डंडे से छत की तरफ किया। बाद में उनके तार काट दिए। छोटी तिजोरी का लॉक तोड़कर 8.16 लाख रुपये चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कर्मचारियों का रिकॉर्ड मांगा

रात 1:44 बजे फैक्टरी से चोर बाहर निकल गया। चोर तिजोरी में रखे 42 हजार रुपये और कुछ पुराने नोट छोड़कर गया। सूचना पर मंगलवार सुबह एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की।

पुलिस का कहना है कि चोर को पता था कि रुपये कहां रखे हैं और कैमरे कहां लगे हैं। इसलिए वह सीधा तिजोरी के पास ही गया। कैमरे भी बंद कर दिए। आशंका है कि जानकार ने वारदात की है। पुलिस ने कंपनी से कर्मचारियों का रिकॉर्ड मांगा है। फैक्टरी के बाहर गार्ड भी तैनात रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed