फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The son of a shoe businessman kidnapped for ransom

जूता कारोबारी के बेटे का फिरौती के लिए अपहरण

Fri, 20 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 20 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The son of a shoe businessman kidnapped for ransom
बच्चे को अकोला में छोड़ गया बाइक सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
काजीपाड़ा निवासी जूता कारोबारी जितेंद्र के बेटे दिव्यांश उर्फ अंश (पांच) का गुरुवार की शाम को घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। बदमाश ने उसके ताऊ को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही बच्चा अकोला में मिल गया। उसे बाइक सवार बदमाश सब्जी विक्रेता के पास छोड़ गया था। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी जूता कारोबारी के परिचित का हाथ हो सकता है। इस दिशा में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

अंश घर के बाहर खेल रहा था। शाम के पांच बजे उसका अपहरण कर लिया गया। वह नजर नहीं आया तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। एक घंटे बाद ही उसके ताऊ के मोबाइल पर फोन आया। उनसे कहा गया, अगर अंश को सही सलामत बरामद करना चाहते हो तो 15 लाख का इंतजाम कर लो, उसका अपहरण कर लिया गया है। इसकी सूचना पुलिस दी गई। जिले भर में अंश की तलाश शुरू हो गई। इसी दौरान अकोला से सूचना आई कि सब्जी विक्रेता नेत्रपाल के पास बाइक सवार युवक बच्चा छोड़ गया है। लोहामंडी थाना पुलिस ने अकोला थाना पुलिस से व्हाट्सएप पर उसका फोटो मंगाया। इसे अंश के पिता को दिखाया गया तो उन्होंने पहचान लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नेत्रपाल से बदमाश कह गया था कि इसे टॉफी दे देना, थोड़ी देर में आकर इसे ले जाउंगा। इसके बाद वह नहीं आया। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम से लग रहा है कि वारदात में करीबी का हाथ है। उसे अंश के ताऊ का मोबाइल नंबर कैसे मिला और फिर वह उसे छोड़ क्यों गया, हो सकता है कि उसे पहचान लिए जाने का डर हो। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed