{"_id":"577581754f1c1ba95c79afc9","slug":"the-pretext-of-marriage-the-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो थाना क्षेत्रों में शिक्षिका और बीएड छात्रा के साथ यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं ने एसएसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पहला मामला सिकंदरा क्षेत्र का है। मूलरूप से गोंडा, अलीगढ़ निवासी युवती एक साल पहले बीएड कर रही थी। वह बोदला में किराए के मकान में रहती थी। तभी उसकी मुलाकात सिकंदरा के निवासी युवक से हुई। युवक ने शादी का वायदा किया। मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर दी। इसके बाद यौन शोषण करने लगा। पिछले दिनों जब युवक से कोर्ट मैरिज करने को कहा तो वह इनकार करने लगा। 29 जून को युवक के घर पहुंची तो उसके परिवारीजनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। गुरुवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एसओ का कहना है कि युवती ने पहले भी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि बाद में मुकदमा वापस ले लिया था। अब फिर से आरोप लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसके घर पर खंदौली के एक युवक का आना-जाना था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया। इसके बाद मंदिर में शादी रचा ली। अपने साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। युवक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। कुछ समय बाद उसका गर्भपात करा दिया। पिछले दिनों वह युवक के घर गई तो उसके परिवारीजनों ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।