फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The day-long interrogation of female employees

महिला कर्मचारी से दिन भर चली पूछताछ

Fri, 22 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 22 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The day-long interrogation of female employees
राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप और होटल के मालिक तथा सेना के रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार की अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। एक साथ इतनी लाइन खुल र्गईं हैं कि पुलिस भी चकरा गई है। हालांकि तफ्तीश तीन महिला कर्मचारियों के इर्द गिर्द घूम रही है। इनमें से एक टूंडला की है। दो ट्रांसयमुना की। पूछताछ में फिलहाल टूंडला की महिला पर फोकस है।
विज्ञापन

वह बुधवार को लापता बताई जा रही थी, लेकिन देर रात उससे पुलिस का संपर्क हो गया। उससे पेट्रोल पंप पर गुरुवार को दिन भर पूछताछ चली। 25 साल की यह महिला कर्मचारी हर सवाल पर जोर से रोने लगती है। इसके चलते पुलिस को अपने सवालों के जवाब मुश्किल से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकरवार ने उसकी कई बार मदद की थी। उसने अपने पति से काफी समय पहले रिश्ता तोड़ दिया था। मूलरूप से अलीगढ़ की है, लेकिन काफी समय से अपनी मां के साथ टूंडला में रह रही है। हालांकि अभी तक की पूछताछ में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली है, जिससे कातिल तक पहुंचने की लाइन मिल सके। उसके अलावा ट्रांसयमुना की रहने वाली दो और महिला कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। एत्मादपुर थाना पुलिस ने तीन पुरुष कर्मचारियों से सवाल जवाब किए हैं। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोई सुराग न मिलने के चलते दोनों पेट्रोल पर काम करने वाले सभी 60 कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्डर मिस्ट्री
- गाड़ी से मिला एक नग कातिल की अंगूठी का माना जा रहा है, सिकरवार अंगूठी नहीं पहनते थे।
- गाड़ी से दो तरह के बाल मिले हैं, सिकरवार के बाल कुछ लंबे थे, दूसरे बाल छोटे हैं, ये कातिल के माने जा रहे हैं।
- गाड़ी में मिला पीले रंग का लाइटर भी कातिल का माना जा रहा है, सिकरवार लाइटर नहीं रखते थे।
- मोबाइल लोकेशन से साफ हुआ है कि गाड़ी कालिंदी विहार से टेढ़ी बगिया पहुंची, यहां से मई रोड पर।
कैसे सवाल
- तुम एक साल काम करने के बाद चार महीने पहले नौकरी छोड़कर क्यों चली गई थीं?
- तुमने कुछ दिन पहले जहर क्यों खाया था? क्या तुम्हारा उपचार सिकरवार ने कराया?
- तुम इंटर पास हो, सुपरवाइजर की नौकरी करती हो, फिर सब लोग तुम्हें मैनेजर कहकर क्यों बुलाते हैं?
- क्या तुम्हारे किसी मित्र को सिकरवार ने तुम्हारे सामने फटकार लगाई थी?
एंगल -1
महिला कर्मचारी की पुरुष कर्मचारी से नजदीकी का सिकरवार को पता चल गया। उन्होंने पुरुष कर्मचारी को महिला के सामने ही बुरी तरह डांट दिया। उसने खुन्नस मान ली और साजिश रचकर खून कर दिया। जांच का फोकस इसी बिंदु पर है।
एंगल -2
महिला कर्मचारी का झुकाव सिकरवार की ओर भी था। उसके कर्मचारी मित्र को इसका पता बाद में चला। वह बर्दाश्त नहीं कर पाया कि उसकी प्रेमिका किसी और से भी बात करे। उसने खून कर दिया। इस बिंदु पर दो टीम जांच कर रही हैं।
एंगल - 3
कैश ले जाने के दौरान सिकरवार किसी परिचित को रास्ते से अपने साथ गाड़ी में ले जाते रहे। उसके मन में लालच आ गया। उसने कैश लूट के लिए उनकी हत्या कर दी। इसकी संभावना से भी पुलिस ने अभी इंकार नहीं किया है।
एंगल- 4
महिला कर्मचारी ने रास्ते में सिकरवार के कार में लिफ्ट ली। उनसे घर छोड़कर आने के लिए कहा। रास्ते में पुरुष कर्मचारी को भी बिठा लिया। उसने हत्या कर दी। फिर दोनों भाग गए। इसकी संभावना सबसे कम मानी जा रही है।
कातिल की कार पर था एटा का नंबर
आगरा। राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कार के बारे में पुलिस की पड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसकी नंबर प्लेट से पूरा नंबर तो पढ़ा नहीं जा सका, लेकिन इतना स्पष्ट हो गया कि कार एटा की थी। इसका नंबर यूपी -82 से शुरू हो रहा है। इस सेंट्रो कार को सिकरवार की होंडा सिटी कार के ठीक पीछे ले जाया गया था। माना जा रहा है कि यह कार आखिर तक उनका पीछा करती रही। कातिल होंडा सिटी से निकलकर इसी में बैठकर फरार हुआ। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि खून के दौैरान उसके कपड़े खून से सन गए होंगे। इसके अलावा वह दो बैग लूटकर भागा। ऐसे में अगर वह पैदल भागता तो पकड़े जाने का खतरा रहता। हत्या का समय सात-आठ बजे के बीच का माना जा रहा है।

स्कॉच से धुलवाते थे जुराब
सिकरवार की पोस्टिंग काफी दिन लद्दाख में रही। वहां पारा शून्य से काफी नीचे पहुंच जाता है। पानी भी बर्फ बन जाता है। ऐसे में आर्मी के ज्यादातर लोग एल्कोहल लेते हैं। लेकिन सिकरवार ने कभी शराब नहीं पी। उनके बेटे ब्रिजेश ने बताया कि पापा तंबाकू, सिगरेट, शराब सभी से दूर रहे। लद्दाख में पोस्टिंग के दौरान, आर्मी से जो स्कॉच मिलती थी, उससे अपने जुराब धुलवाते थे। कर्मचारी से कहते थे, यहां पानी की कमी है, स्कॉच से जुराब धोओ और हीटर में सुखा लो।
वर्जन
कई लोगों से पूछताछ की गई है, कुछ जानकारी मिली हैं,  हत्या में परिचित का हाथ लग रहा है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता
- डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed