{"_id":"5c011f3e5add2fd38ed2819cea8ccce4","slug":"the-anti-corruption-team-recorded-statement-on-agra-fort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन टीम ने आगरा फोर्ट पर दर्ज किए बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी करप्शन टीम ने आगरा फोर्ट पर दर्ज किए बयान
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की एंटी करप्शन विंग की टीम ने गुरुवार को रिश्वत कांड में आगरा फोर्ट के बाबुओं के बयान दर्ज किए। टीम ने यहां कई घंटे तक पार्सल में होने वाले खेल के बारे में पड़ताल की। इसके बाद टीम ने आगरा कैंट में वाणिज्य विभाग में भी अधिकारियों से बातचीत की।
बता दें, गाजियाबाद से आई सीबीआई की टीम ने एक जनवरी को सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुखदेव शर्मा को 35 हजार रुपये और आगरा फोर्ट के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक रजनीश चाहर को छह हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में एंटी करप्शन विंग की तीन सदस्यीय टीम ने आगरा फोर्ट के वर्तमान मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक जीवी मीना को पूछताछ के लिए गाजियाबाद बुलाया गया था। गुरुवार की दोपहर दो बजे टीम ने आगरा फोर्ट पहुंचकर रिजर्वेशन काउंटर के कई बाबुओं के बयान दर्ज किए। टीम ने मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक के दफ्तर में कई घंटे तक रेलवे के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने आगरा फोर्ट स्टेशन पर पार्सल विभाग के खेल के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए काफी देर तक पड़ताल की। टीम शाम को आगरा कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय पहुंची। सूत्रों ने बताया कि यहां टीम ने वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों से बातचीत की। उधर, आगरा कैंट में आपरेटिंग डिपार्टमेंट में भी कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
विजिलेंस के रडार पर हैं 30 कर्मचारी
रिश्वत कांड में दो कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद इलाहाबाद रेल मंडल ने इलाहाबाद, आगरा मंडल और झांसी मंडल के ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट बनाई है, जिन पर रिश्वत लेने संबंधी शिकायतें हैं। जीएम रेलवे ने तीनों मंडलों के भ्रष्ट कर्मचारियों की सूची बनाने और कार्रवाई करने के लिए रेलवे की विजिलेंस को निर्देश दिए हैं। विजिलेंस ऐसे कर्मचारियों की निगरानी कर रही है। हाल में आगरा आए जीएम रेलवे अरुण सक्सेना ने इस बाबत मीडिया को भी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
ट्रेनों में पार्सल रखने को लेकर होता है खेल
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, ट्रेनों में लीज होल्डर के बुक कराए गए कोचों में भी अतिरिक्त पार्सल लादने का खेल होता है। पिछले हफ्ते जोधपुर हावड़ा ट्रेन में अतिरिक्त पार्सल लदान का मामला इलाहाबाद में पकड़ा गया था। रेलवे अधिकारियों ने इस मामले में आगरा फोर्ट के कुछ बाबुओं को तलब किया था। कई ट्रेनों में अतिरिक्त माल (पार्सल) लदान के मामले पकड़े जा चुके हैं।