फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tension in mathura after comment on victory of pakistan in champions trophy

पाक की जीत पर टिप्पणी के बाद छावनी बना मथुरा का ओल गांव

Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरह(मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला फरह(मथुरा) Updated Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
tension in mathura after comment on victory of pakistan in champions trophy
गांव में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चैंपियंस ट्राफी में पाक की जीत पर शुरू हुई छींटाकशी से ओल गर्मा गया। फेसबुक पर हुई टिप्पणी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। हालांकि फोर्स पहुंचने से हालात नहीं बिगड़े। गांव में पुलिस और पीएसी गांव में तैनात कर दी गई। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। टिप्पणी करने वाले के खिलाफ राजद्रोह और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अट्ठारह जून को हुई चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान की जीत के बाद से ही मिश्रित आबादी वाले गांव ओल में तनातनी का माहौल बन गया था। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पाक की जीत पर मिठाई तक बांटी थी। जश्न मनाया गया था। लेकिन गांव के ही कुछ असरदार लोगों ने हस्तक्षेप करके मामले को वहीं खत्म कर दिया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को माहौल उस वक्त गर्माया जब ओल के मुहल्ला चौकीपुरा निवासी दीपक चौधरी ने फेसबुक पर पोस्ट की। इस पर गांव के ही नृपेंद्र पाठक ने पोस्ट किया कि भारत ने मैच को दान में दे दिया है। इस टिप्पणी पर ओल के इमरान कुरैशी ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए अभद्र टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी के बाद ओल का माहौल गर्माने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस को जैसे ही भनक लगी तत्काल गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी पहुंच गई। आसपास के छह थानों का फोर्स ओल में बुला लिया गया। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र समेत पुलिस के अफसर ओल पहुंच गए। माहौल को देखते हुए एसएसपी ने पुलिस और पीएसी को गांव में तैनात कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि देवेश पाठक की तहरीर पर इमरान कुरैशी के खिलाफ 153 ए राजद्रोह एवं आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


एसएसपी  विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि विवादित टिप्पणी के बाद ओल में पुलिस और पीएसी तैनात की गई। विवादित टिप्पणी करने वाले को जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed